September 22, 2026

बहारो फूल बरसाओ !! मुख्य बाजार से जाने की जिद पर अड़े कांवड़िये, पुलिस से नोकझोंक


रुड़की । गंगाजल लेकर लौट रहे कांवडि़ए मुख्य बाजार से गुजरने की जिद करने लगे लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद काफी देर तक विवाद चलता रहा। कांवड़ियों के समूह ने कलीराम गेट के पास मुख्य बाजार की ओर रुख करना चाहा लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उन्हें रोक दिया। पुलिस ने उन्हें पहले से निर्धारित और सुरक्षित रूट से जाने का आग्रह किया। पुलिस के रोके जाने पर कांवड़िए आक्रोशित हो गए और सड़क पर धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।