Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

3.36 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में अल्मोड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने 11.21 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.36 लाख रुपये बताई गई है। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान माल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के पास एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल गुप्ता (29) पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी दुल्हेमिया की मजार के पास, कटघर, जनपद बरेली यूपी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ नैनीताल जनपद के वनभूलपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओजी से अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, कोतवाली अल्मोड़ा से हेड कांस्टेबल शिवराज राणा शामिल रहे।

Advertisement