August 8, 2026

एक साथ उठे छह जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव


रुड़की ।  पौड़ी के कुंडाधार में दर्दनाक सड़क हादसे ने रायसी के एक परिवार को ऐसा गहरा जख्म दिया, जिसे शायद ही कभी भरा जा सके। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद शनिवार को गांव में मातम पसर गया। सुबह से ही मृतकों के शव गांव पहुंचने शुरू हुए तो हर आंख नम हो गई। छह शवों के एक साथ गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरों से उठती करुण आवाजों ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।