Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

किसानों को गेहूं पर 20 रु प्रति क्विंटल बोनस देने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून, ( आखरीआंख )  केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल रखा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पर 20 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूं का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।
  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को  20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति  क्विंटल  निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं।  किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तरह ही गेहूं का भुगतान आॅनलाईन किया जाए। मुख्यमंत्री आज सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक में सचिव डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव सुशील कुमार, डीएम नैनीताल श्री विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement