Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

यात्री दल पर हाथी का हमला, एक युवक को पटक कर मार डाला, एक घायल

ऋषिकेश,  (  आखरीआंख )  हाथी ने नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 12 यात्रियों का दल शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए दिल्ली से नीलकंठ आया था। मंगलवार की अल सुबह करीब 3 बजे ये यात्री दल नीलकंठ पैदल मार्ग से वापस लौट रहा था। इसी बीच अंधेरे में झाड़ी में छिपे एक हाथी ने यात्रियों पर हमला कर दिया। हाथी ने ऋषभ कुमार (21 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जे 21 गली नंबर 4 ,घाटी रोड, पंजाबी बस्ती, आनंद प्रभात करोल बाग दिल्ली को पटक कर मार दिया। वहीं, हमले में रामेश्वर नगर दिल्ली निवासी प्रताप सिंह घायल हुआ है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से अन्य यात्रियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

You may have missed

Advertisement