September 22, 2026

नाबालिग समेत दो सगी बहनें लापता, चार युवकों पर केस


हरिद्वार ।  थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग समेत दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बुग्गावाला थाना क्षेत्र के चार युवकों पर शक जताते हुए बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पथरी पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 20 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उनकी 18 वर्षीय और 15 वर्षीय बेटी घर से निजी सामान लेने के लिए नजदीकी बस अड्डे की ओर गई थीं। काफी समय बाद भी दोनों घर नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की गई।रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी करने पर बुग्गावाला के चार युवकों के नाम सामने आए। पिता ने आरोप लगाया कि चारों युवक दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। नामजद युवकों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।