Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बैंकर्स को दिये ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश

अल्मोड़ा,  ( आखरीआंख )   जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आज जिला सभागार में (डी0एल0आर0सी0) जिला स्तरीय पुर्नरीक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने ऋण जमा अनुपात बढ़ाये जाने के निर्देश समस्त बैंकर्स को दिये और कहा कि इसका वित्तीय जागरूकता कैम्प के माध्यम से प्रचार-प्रंसार किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक जागरूकता हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को बैंक दिवस आयोजित किये जाये जिसमें सम्बन्धित बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर लोगो को बैंकिग सेवाओ की जानकारी उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी ने फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक किसानो को फसल बीमा करने के लिए प्रेरित करने के सम्बन्ध में बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को अपने फील्ड स्टाफ को बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में उनके द्वारा जनपद में  आधार सिडिंग, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वित्तीय साक्षरता कैंपों का आयोजन किये जाने, सामाजिक बीमा योजनाएॅ, वार्षिक ऋण योजना, बैंक ऋण जमा अनुपात, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली योजना, दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना,एमएसएमई समेत विभिन्न येाजनाओं की समीक्षा के साथ ही जनपद में लंबित राजस्व वसूली की बैंकवार समीक्षा की गयी।
 बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बैंकिंग सुविधाओं में जनपद स्तर में लगातार समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों के बावजूद भी अधिकांश बैंकों द्वारा बैंकिंग सुविधाओं में बेहतर सुधार न किये जाने पर उन्होंने लीड़ बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कि डीएलआरसी की बैठक जो प्रत्येक त्रैमास में आयोजित की जाती है वह इन योजनाओं की प्रगति हेतु प्रत्येक माह सभी बैंकों एवं विभागों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराये।
       उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैंक अपने स्तर से आधार शिविरों का आयोजन कर आधार कार्ड भी बनायें। इसके अतिरिक्त ऋण लेने हेतु जो भी लाभार्थी, व्यक्ति, ग्राहक आता है उसे बार-बार बैंक के चक्कर न काटने पड़े इस हेतु प्रत्येेक बैंक शाखा में ऋण हेतु जो भी प्रपत्र, दस्तावेज आदि की आवश्यकता होती है उसकी एक चैक लिस्ट तैयार कर शाखा में डिस्पले किया जाय ताकि संबंधित जानकारी आसानी से मिल सके और कम से कम समय में व्यक्ति को ऋण एवं बैंकिंग सुविधा आसानी से मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपद में जिन बैंक शाखाओं में  सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र लम्बित है वह शीघ्र ही उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। किसी भी बैंक शाखा में ऋण सबन्धित आवेदन लम्बित न रखा जाय। बैठक में वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वाहन एवं गैर वाहन मद में शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो इस हेतु प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर योजना का प्रचार-प्रसार करें, ताकि आवेदक अपना आवेदन कर सकें। उन्होंने पीएमईजीपी के अंतर्गत लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारण करने के साथ ही लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी बैंकर्स को दिए। इसके अलावा बैठक में नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु क्षेत्रवार ऋण सम्भावतः आकलन भी प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में लीड बैंक अधिकारी ललित सेमवाल, सहायक महाप्रबन्धक भारतीय स्टैट बैंक राजीव अरोड़ा, डी0डी0एम0 नाबार्ड मनोज कुमार शर्मा, निदेशक आर.से.टी. अचल कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग दीपक मुरारी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह सहित सभी बैकों के प्रबन्धक एवं सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement