Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर धरना जारी 

????????????????????????????????????

देहरादून,  ( आखरीआंख ) प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ के धरना स्थल पर आज से आर पार आंदोलन की तैयारी आरंभ हो गई। यहां परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर धरना आज भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बावजूद सरकार की ओर से इस अदिश में अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। इसी बाबत आज से गैरसैंण अभियानकर्मियों ने आर-पार आंदोलन की तैयारी प्रारम्भ कर दी है, और इस क्रम में अपील पत्र भी जारी कर दिया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी आंदोलन सही दिशा में अग्रसर है और आर-पार का आंदोलन छेड़कर अब मंजिल प्राप्त करने के बाद ही दम लिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को जगाने के लिए व्यापक स्तर पर आर पार का आंदोलन आरंभ किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक आंदोलनकारी शामिल
Advertisement