बैजनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी नाबालिग को किया 48 घंटे के भीतर बरामद
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 10/03/2019 को आवेदक द्वारा अपनी पुत्री जो घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बैजनाथ में मुकदमा Fir नं- 11/19 धारा 365 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस बैजनाथ एवं टैकनिकल टीम के अथक प्रयासों द्वारा गुमशुदा को दिनांक 12/03/19 को गरुड कौसानी रोड दर्शानी लोहनी रेस्टोरेन्ट के निचे टावर के पास से अभियुक्त सलीम पुत्र कमर रहमान निवासी-धुरसमसपुर पो0 अटामंडा थाना- भोजीपुरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा गुमशुदा के धारा 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज करा कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
*बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 निधि शर्मा कां0 ना0पु0 बसन्त लाल कां0 ना0पु0 जीवन पाण्डे कां0चालक नवीन सिंह कां0 ना0पु0 कैलाश चन्द्र म0कां0 सरस्वती कां0 ना0पु0 चन्दन राम कोहली(एस0ओ0जी0/साइबर सेल) शामिल रहे ।
