Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

अल्मोड़ा में पुलिस/अर्द्ध र्सैनिंक बलों के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चुनाव सकुशल/शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने /जनता को विश्वास दिलाने हेतु आज दिनांक 23/03/2019 को श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर श्री कमल राम आर्य क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पी0ए0सी0/अल्मोड़ा पुलिस/आई0टी0बी0पी0/फायर सर्विस के जवानों से एनटीडी, जेल रोड, मिलन तिराहा, लाला बाजार, थाना बाजार, धारानौला क्षेत्र में तथा श्री वीर सिंह क्षेत्राधिकारी रानीखेत व श्री संदीप चौधरी डिप्टी कमान्डेन्ट आई0टी0बी0पी0 के संयुक्त नेतृत्व में सोमनाथ कालोनी से माॅसी बाजार, भूमिया मन्दिर तिराहे से होकर हाइडिल तक तथा जैनल व भिकियासैण क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया गया। फ्लैग मार्च उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने वालों/आर्दश आचार संहिता का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करना एवम शांतिप्रिय जनता को विश्वास दिलाना है। नगर अल्मोड़ा में फ्लैग मार्च के दौरान श्री वंश बहादुर यादव मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा, श्री अरूण कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, उ0नि0 गणेश सिंह हरड़िया तथा भिकियासैण एवं चौखुटिया क्षेत्र में श्री धर्मवीर सोलंकी थानाध्यक्ष भतरौजखान, श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष चौखुटिया, चौकी प्रभारी माॅसी, भिकियासैण सहित पुलिस व अर्ध सैनिक बल के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement