सोमेश्वर में पुलिस/अर्द्धसैनिंक बलों के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चुनाव सकुशल/शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने /जनता को विश्वास दिलाने हेतु आज दिनांक 24/03/2019 को प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर श्री कमल राम आर्य क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पी0ए0सी0/अल्मोड़ा पुलिस/आई0टी0बी0पी0/फायर सर्विस के जवानों से सोमेश्वर क्षेत्र में
फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने वालों/आर्दश आचार संहिता का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करना एवं शान्तिप्रिय जनता को विश्वास दिलाना है। नगर अल्मोड़ा में फ्लैग मार्च के दौरान, थानाध्यक्ष सोमेश्वर डी0आर0 वर्मा पुलिस व अद्र्व सैनिक बल के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
