Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

युवती पर कटखने बंदरों के झुंड ने किया हमला

अल्मोड़ा,  ( आखरीआंख )   जिला मुख्यालय में तमाम प्रयासों के बाद भी कटखने बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कपड़े सुखाने छत पर गई एक युवती पर अचानक कटखने बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिनसे बचने के प्रयास में युवती छत से कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पांडेखोला निवासी जिला चिकित्सालय में बतौर प्रशासनिक अधिकारी कार्यरत जगदीश चंद्र पांडे कर पुत्री प्रियंका पांडे कपड़े सुखाने अपने घर की छत पर गई हुई थी। तभी कटखने बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने प्रियंका पर इस कदर तेज हमला किया वह उनसे बचने के चक्कर में करीब पंद्रह फीट ऊंची छत से नीचे कूद गई। हादसे में प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में प्रियंका को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि छत से कूदने के कारण प्रियंका के पांच की हड्डी टूट गई है। फिलहाल अस्पताल में प्रियंका का उपचार चल रहा है। इधर स्थानीय लोगों ने कहा है कि नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी नगरपालिका बंदरों के आतंक से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement