May 6, 2026

 गेवाड़ मेले का आयोजन 8 अप्रैल से 

चैखुटिया,  ( आखरीआंख )  चैत्र नवरात्र के दौरान गेवाड़ घाटी के मां अगनेरी मंदिर परिसर में लगने वाले पौराणिक व धार्मिक मेला-चैत्राष्टमी को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 अप्रैल से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले को भव्य बनाने को लेकर 24 अप्रैल को मां अगनेरी मंदिर सभागार में बैठक बुलाई गई है। इसमें तय कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी एवं मेले को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए ठोस कार्य योजना भी तय की जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप बिष्ट ने बताया कि मेला 8 अप्रैल से प्रारंभ होगा तथा पहले दो दिन विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। लोकसभा चुनाव के चलते 10-11 अप्रैल को कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। 12 अप्रैल को विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों की लोकगायन व नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ ही 13 अप्रैल को दिल्ली के प्रवासी लोक कलाकार लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।