Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

एमवे ने देहरादून में ‘एटीट्यूड फैशन फिएस्टा’ फैशन शो आयोजित किया

देहरादून,  ( आखरीआंख ) देश की प्रतिष्ठित एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने आज देहरादून में ‘एटीट्यूड फैशन फिएस्टा’ फैशन शो का आयोजन किया। इस समारोह में विभिन्न प्रतिभाओं को शामिल किया गया। एमवे डायरेक्ट सेलर्स ने मॉडल और कोरियोग्राफर पुरवही पाहवा द्वारा कोरियोग्राफ्ड सिक्वेंस पर स्टाइल के साथ रैम्प वॉक किया। फैशन शो में इसके थीम-आधारित राउंड्स-एथनिक सोलो राउंड, वेस्टर्न राउंड, और कपल राउंड के जरिये यौवन और जीवंतता को प्रदर्शित किया गया। महिला प्रतिभागियों ने आकर्षक एटीट्यूड कलर के साथ अपनी उपस्थिति दर्शायी, जबकि पुरुष प्रतिभागियों ने आकर्षक स्टाइल के साथ वॉक किया जिसे काफी पसंद किया गया। अपने पहनावे व्यवहार और प्रतिभाओं के आधार पर एथनिक सोलो राउंड की विजेता चंद्र प्रभा, वेस्टर्न राउंड की विजेता प्रांजला और कपल राउंड एस पी छेत्री और उषा क्षेत्री को विजेता चुना गया।
जूरी पैनल में एडीए मिसेज इंडिया 2017-2018 रितु गौतम और एमवे इंडिया के प्रमुख्य अकाउंट मैनेजर प्रशांत पंथरी शामिल थे। एमवे इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (नॉर्थ एंड साउथ) जी एस चीमा ने इस अवसर पर कहा, ‘एटीट्यूड फैशन शो के हरेक संस्करण को हमारे दर्शकों से व्यापक प्यार मिला है। फैशन शो उभरती प्रतिभाओं को सामने लाने का एक अच्छा माध्यम है और ये प्रतिभाएं हमारे डायरेक्ट सेलर्स में मौजूद हैं। चीमा ने कहा, ‘हमारी एटीट्यूड रेंज भारतीय स्किन के पूरक भारतीय युवाओं और उत्पादों का प्रतिनिधित्व करती है। ब्रांड व्यक्तित्व के आधार पर हमने उन भारतीय महिलाओं को सेलेब्रेट करने के लिए ‘डॉन्ट लिमिट माई एटीट्यूड’ डिजिटल केम्पेन शुरू किया था, जिन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं को चुनौती दी और जीवन में कामयाबी हासिल की। यह भावना हमारी सभी महिला डायरेक्ट सेलर्स से जुड़ी हुई है और यह फैशन शो इस भावना को सही ढंग से प्रदर्शित करने का आयोजन है, जो एमवे के महिला सशक्तिकरण के विजन को दर्शाता है।

You may have missed

Advertisement