Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम तय

देहरादून,  ( आखरीआंख )  कैलाश मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 8 जून से 8 सितंबर तक चलेगी। मानसरोवर यात्रा का पहला दल कुमाऊं में 12 जून को पहुंचेगा। धारचूला के रास्ते पारम्परिक मार्ग से इस बार भी 18 दलों में कुल 1080 यात्रियों को पवित्र शिव के धाम जाने का मौका मिलेगा। प्रत्येक दल को यात्रा पूरी करने में करीब 25 दिनों का वक्त लगेगा। शिव भक्तों के लिए कैलाश यात्रा के आवेदन का समय 30 अप्रैल तक रखा गया है। कैलाश यात्रा का कार्यक्रम तय होने के बाद कुमाऊं मण्डल विकास निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। एमडी रोहित मीणा ने बताया है कि कैलाश यात्रा के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है ताकि किसी भी यात्री को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। वहीं रैकी के लिए भी दल को अप्रैल में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि रैकी की टीम द्वारा जो भी कार्य करने के लिए बताया जाएगा वो सारे कार्य किए जाएंगे।

Advertisement