Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

सखी बूथों में सभी कार्मिक महिलायें हांेगी

अल्मोड़ा, ( आखरीआंख ) लोक सामान्य चुनाव को सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद स्थित 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिये मतदान हेतु सखी बूथ बनाये गये है। इन सखी बूथों में समस्त कार्मिक महिलायें होगीं। जिनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय शामिल है। यह सखी बूथ विधानसभा अल्मोड़ा में कैन्ट कार्यालय, रानीखेत में प्राथमिक विद्यालय कैन्ट, द्वाराहाट में द्वाराहाट इण्टर कालेज, सल्ट में प्राथमिक विद्यालय खुमाड़, सोमेश्वर में राजकीय इण्टर कालेेज सोमेश्वर व जागेश्वर में प्राथमिक विद्यालय चायखान को सखी बूथ हेतु चयनित किया गया है।
सखी बूथ में नियुक्त महिला कार्मिको को आज कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार एवं जगमोहन सोनी ने कार्मिको को कहा कि 11 अप्रैल को मतदान किया जाना है जिसे शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिये सभी कार्मिको को प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियों को भलीभांति समझ लिया जाये। इसके अलावा उन्होने कहा कि पीठीसीन डायरी का अध्धयन ठीक प्रकार से कर ले इसी अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाये।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरो द्वारा उपस्थित कार्मिको को विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि ई0वी0एम0 के साथ प्रथम बार वी0वी0पैट का उपयोग किया जा रहा है। यह मशीन बेहद ही संवेदनशील है इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित पोंलिग पार्टी की है। प्रशिक्षण में बताया गया कि ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट को सही प्र्रकार से जाॅच ले और निर्वाचन से सम्बन्धित सभी सामग्री को चैक लिस्ट से मिलान करते हुये निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर ले। इस प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एच0बी0 चन्द, प्रियंका सिंह एवं डा0 विद्या कर्नाटक ने मतदान के दौरान अपनायी जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण में रिर्जव पोलिंग पार्टियांे सहित 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

You may have missed

Advertisement