Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल    ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं  की  ली समीक्षा  

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  अजय जोशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल द्वारा आज दि0 06-04-2019 को आगामी लोकसभा चुनाव- 2019 के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गयी तैयारियों एवं सुरक्षा-व्यवस्था के सम्बन्ध मेें पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी सुरक्षा-व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक को अवगत कराया गया। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा समस्त अधि0/कर्म0 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में श्री महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बागेश्वर एवं समस्त थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

जनपद में गठित की गयी जूनियर ट्रैफिक फोर्स

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशों के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जनपद स्तर पर गठित जूनियर ट्रेफिक फोर्स के छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, कैप, आई0डी0 कार्ड व यातायात नियमों सम्बन्धी पुस्तक प्रदान कर यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।

साइबर सैल बागेश्वर द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के खोये मोबाईल फोन बरामद कर किये सुपुर्द

जनपद में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन खोने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद पुलिस के साइबर सैल द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए कीमती लगभग 1,20000/-(एक लाख बीस हजार) रूपये के मोबाइल फोन बरामद किये गये, जिनको आज दिनांक 06-04-2019 को उक्त मोबाईल फोनों के स्वामियों को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा सुपुर्द किये गये।

You may have missed

Advertisement