Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

जिलाधिकारी ने की चुनाव समीक्षा

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु नें शुक्रवार को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के सफल संचालन के लिये जोनल मजिस्टे्रट, सहायक रिर्टनिंग आफिसर एवं नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होने सभी अधिकारियो को कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसे सफलतापूर्वक शान्तिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष सम्पन्न कराना सभी कार्मिको की जिम्मेदारी है। इसलिए इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए जिसे जो जिम्मेदारी सौपी गयी है उन दायित्वो का निर्वहन पूर्ण र्इमानदारी व लगन के साथ करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रत्येक पोलिग बूथो पर मूलभूत सुविधाओ जैसे शौचालय, पेयजल, विद्युत आदि के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर मूलभूत सुविधायें होना अतिआवश्यक है। ताकि पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और वे सुगमतापूर्वक मतदान कराना सुनिश्चित कर सके। उन्होंने पोलिंग बूथों में विद्युत की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदान से पूर्व ही विद्युत संयोजन हर हाल में हो यदि किसी मतदान केन्द्र में विद्युत संयोजन की व्यवस्था नही हो पा रही है तो ऐसे मतदान केन्द्रो के लिए सोलर लालटेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिन मतदान केन्द्रो में अस्थार्इ रुप से विद्युत संयोजन किया जाना है तो उनमें 08 अप्रैल तक हर हाल में विद्युत संयोजन कराने के निर्देश अधि0 अभि0 विद्युत को दिये। उन्होने पेयजल की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए अधि0 अभि0 जल संस्थान को कडे़ निर्देश दिये कि प्रत्येक बूथो पर पेयजल का संयोजन हो यदि किसी पोलिंग बूथ पर पानी की मात्रा कम है ऐसे बूथों पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी का स्टाक रखना सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्रों पर शौचालय की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रो में शौचालय सही अवस्था में हो। साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि सभी मतदान केन्द्रो मे पोलिंग पार्टी के रहने एवं मतदान हेतु भवन की स्थिति अच्छी हो जिनमें विशेष रूप से खिडकी दरवाजें सही अवस्था में हो ताकि पोलिंग पोर्टियों को रात में रूकने पर किसी असुविधा का सामान न करना पड़े। उन्होने संचार व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण जनपद में संचार व्यवस्था दूरस्त रहें जिन टॉवरो के लिए तेल आदि की व्यवस्था की जानी है उसे भी समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होने पोलिंग पार्टियो के लिये मेडिकल किट तैयार करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक पोलिग पार्टी हेतु मेडिकल किट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिएं। कहा कि मेडिकल किट के साथ दूरस्थ एवं ऊचांर्इ वाले पोलिग पार्टी के लिये ऑक्सीजन सिलेन्डर भी उपलब्ध करायें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान के दौरान एएनएम एवं चिकित्सक सर्तक रहे, और एम्बुलेन्स 108 मयचालक सहित ड्यूटी पर तैनात रहें। साथ ही उन्होने अधि0 अभि0 लो0नि0वि, पीएमजीएसवार्इ, एडीवी के अभियनताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी मोटर मार्ग सुचारु रहें यदि कोर्इ भी मोर्टर मार्ग अवरुद्व होते है तो उसे तत्काल खोलने के लिए जेसीबी मयचालक सहित तैनात रहे। इसके लिए जेसीबी आदि का डिल्पार्इमेंट प्लान तैयार कर लिया जाय। उन्होने नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रुम को कहा कि कन्ट्रोल रुम मे सभी बीएलओ, पीठासीन अधिकारी, ग्राम प्रहरी, राजस्व उपनिरिक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधानो के नम्बर कन्ट्रोल रुम मे सभी के नम्बर उपलब्ध हो। किसी भी मतदान केन्द्र पर सम्पर्क न होने की दशा मे सम्बन्धितो के नम्बरो से सम्पर्क किया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरुड जयवर्धन शर्मा, जिला विकास अधिकारी के.एन. तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, मुख्य चिकित्साधिकारी डां0 जे.सी मण्डल, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, अधि0 अभि विद्युत भाष्करानन्द पाण्डे, जल संस्थान श्री टम्टा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.सी आर्य, परियोजना अधिकारी उरेड़ा रॉकी कुमार उप खण्ड अधिकारी बीएसएनएल सुरेश चन्द्र लोहनी, खण्ड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भण्डारी, गरुड बीसी पन्त, कपकोट गंगागिरी गोस्वामी, आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement