विदेशी मेहमानों ने लिया पर्यावरण सरक्षण का संकल्प
ऋ षिकेष ( आखरीआंख ) थाईलैंड, हांगकांग और चीन के श्रद्धालुओं के दल ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर आध्यात्मिक भ्रमण किया। इस दौरान सभी ने वाटर सेरेमनी कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे श्रद्धालुओं के दल को परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि अगर हम वास्तव में अपनी धरा से प्रेम करते है तो हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। मनुष्य को अपनी सोच को बदलना होगा, अपनी इछाओं और आवश्यकताओं को सीमित करना होगा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये जिमेदारी और ईमानदारी के साथ आगे आना होगा। दल का नेतृत्व कर रहे शुंझी योन ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और घटता भूजल स्तर किसी एक देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिये एक चुनौती है। इस पर मिलकर कार्य करे तो ही बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते है। इस दौरान सभी ने वाटर सेरेमनी कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर सूर्या द्विवेदी, शुक फंग, शाओइंग, सोमरीड, फारामाह, फरा चिनाफान, फुलमानत फरूमाहा आदि उपस्थित थे।
