March 4, 2026

आग बुझाने को नही मिल पा रहे उपकरण व बजट : भंडारी

रानीखेत ( आखरीआंख ) वनाग्नि सुरळा के सजक प्रहरी के रूप मै सरपंच गैरगॉव भूपाल सिह भंडारी कयी बर्षौ से लगातार योगदान देते आ रहे है खुद अगर उनकी वन पंचायत मै कयी बर्षौ से कोयी अग्नि धटना नही धटी है गैरगॉव वन पंचायत मै भूपाल सिह भंडारी के नेत्तव मै प्रत्येक बर्ष वन महेत्सव का आयोजन किया जाता है वन पंचायत के अन्तर्गत केदारनाथ मै मृत श्रदृालुवौ की याद मै श्री केदार श्रदृान्जली स्मृति उपवन की स्थापना की है जिसकी प्रेरणा उन्है बर्तमान डी एफ ओ बागेश्वर के बी एस शाही जी से मिली कयी राज्य वानिकी पुरूस्कार प्रप्त कर चुके भूपाल सिह भंडारी वनौ के प्रति एवं वनाग्नि के प्रति हमेशा सजक रहते है कही भी ळेत्र मै लगी आग चाहे रिजर्व वन हो शिविल वन हो या वन पंचायत हो वह टीम के साथ चल पडते है नि: स्वार्थ रूप मै काम करने पर वह बताते है वनौ मै वनाग्नि से मानव जीवन प्रभावित होता है वनाग्नि से जल संकट,मानव वन्य जीव संधर्ष, पशुचारे मै बिपरीत प्रभाव ,पुनरोत्पादन की श्रति ,वन उपज को नुकसान जैसे कयी नुकसान है वनाग्नि से जंगलौ को बचाना अत्यधिक आवश्यक है वह हमेशा कार्य का सहयोग अपनी टीम को देते है
वह कहते भविष्य मै भी वह वनाग्नि के प्रति कार्य करते रहैगे ।

उनका यह भी कहना है कि अभीतक उन्हें अग्नि शमन के लिए वन विभाग द्वारा कोई भी उपकरण प्रदान नही किये गए है।

वन पंचायत विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डे  व प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्जुन राणा ने विभाग से प्रदेश के सभी वन पंचायतों के सरपंचों  को  अतिशीघ्र फायर किट व बजट अवमुक्त करने की मांग की है।

वन पंचायत विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह तोमर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि वन विभाग को जनजागरूकता / प्रचार प्रसार हेतू सभी जनपदों में वन पंचायत सरपंचों को नामित किया जाना चाहिए । ताकि उत्तराखंड दावाग्नि की विभीषिका से निजात पा सके।

You may have missed