Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

बागेश्वर पुलिस ने कपकोट की गुमशुदा महिला को हरिद्वार से किया सकुशल बरामद

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 06-04-2019 को आवेदक आनन्द सिंह पुत्र श्री लोकपाल सिंह निवासी- ग्राम- कर्मी थाना- कपकोट, बागेश्वर द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती मनीषा देवी जो घर से बिना बताए पुत्री कु0 रंजना के साथ कहीं चले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार पर थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 21/19, धारा- 365भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदाओं की तलाश शुरू की गयी। गुमशुदाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा कपकोट पुलिस व टेक्निकट टीम को आवश्यक दिशां-निर्देश दिए गए। श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* टेक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर उक्त गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा गुमशुदाओं को न्यू विकास कालोनी हरिद्वार से दिनांकः 14-05-2019 को सकुशल बरामद कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा 164 सी0आर0पी0सी0 के बयान दर्ज कराकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस टीम  में उ0नि0 ना0पु0 सुष्मिता राना  का0 ना0पु0 शंकर कालाकोटी का0 ना0पु0 चन्दन राम कोहली(एस0ओ0जी0/साइबर सैल शामिल  हैं।

 

Advertisement