April 20, 2026

चुनाव आयोग की गाईड लाईन का हो पालन : अपर जिलाधिकारी

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शिता व त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशानुसार मतगणना कार्य हेतु तैनात किये गये 112 मतगणना कार्मिकों को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल की उपस्थिति में द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल ने मतगणना कार्य हेतु तैनात किये गये अधिकारियों एवं कार्मिकों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी एवं दायित्व दिये गये है उनका निर्वहन निष्ठापूर्वक एवं र्इमानदारी के साथ करें तथा मतगणना कार्य को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि दिनांक 23 मर्इ 2019 को मतगणना का कार्य प्रात: 08:00 बजे से शुरू की जायेगी। जनपद में 02 विधानसभा क्षेत्र है जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मतगणना टेबिल लगायी जायेगी जिसमें प्रत्येक टेबिल पर 01 गणना सुपरवार्इजर, 01 गणना सहायक व 01 मार्इक्रो ऑब्र्जवर तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा कि उन्हें जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है उस प्रशिक्षण को स्वच्छ एवं शान्त मन से ग्रहण करें तथा किसी समस्या एवं शंका का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही दूर कर लें ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की कोर्इ परेशानी एवं दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसे सभी गहनता से ले।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी गार्इडलार्इन प्राप्त हो रही है उसे सभी कार्मिक अनिवार्य रूप से पढ़ ले व समझ लें। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में किया जायेगा जिसके लिए नियुक्त किये गये सभी कार्मिक दिनांक 23 मर्इ 2019 को प्रात: 06:00 बजे अपनी उपस्थिति मतगणना केन्द्र पर देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि किस कार्मिक की ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में लगी है उसकी जानकारी उन्हें 22 मर्इ 2019 को होने वाली द्वितीय रैंडमार्इजेशन के बाद प्राप्त होगी तथा किस कार्मिक की ड्यूटी किस मतगणना टेबिल पर लगी है इसकी जानकारी उन्हें मतगणना स्थल पर प्रात: 06:00 बजे उपलब्ध करार्इ जायेगी। सभी कार्मिक मतगणना केन्द्र के अन्दर सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करेंगे तथा जिस कार्मिक की ड्यूटी जिस टेबिल पर लगी है उसी पर ही अपने कार्य का निर्वहन करेंगे। अन्य किसी भी कार्मिक से किसी प्रकार का कोर्इ वार्तालाप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोर्इ समस्या होती है तो सीधे ए.आर.ओ. से सम्पर्क करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कार्मिक को मतगणना केन्द्र में मोबार्इल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी कार्मिकों को मोबार्इल फोन गेट पर ही जमा करा दिये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना हेतु तैनात किये गये सभी कार्मिक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से मतगणना का कार्य सम्पन्न करायेंगे। किसी भी कार्मिक को किसी प्रकार की कोर्इ जल्दबाजी नहीं दिखानी है तथा शान्त एवं प्रशन्न मन से मतगणना का कार्य करना है तथा कन्ट्रोल यूनिट में प्रदर्शित हो रहे मतों का अंकन ठीक प्रकार एवं साफ-साफ शब्दों में अंकन करने को कहा। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि कोर्इ भी कार्मिक किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
मास्टर ट्रेनर दीप जोशी द्वारा उपस्थित कार्मिकों को स्लार्इ-सो के माध्यम से मतगणना का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। तथा राजीव जोशी द्वारा वीवीपैट मशीन के मतों के गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा मास्टर ट्रेनर के.एन.काण्डपाल द्वारा उपस्थित मतगणना कार्मिकों को मतगणना के प्रत्येक बिंदु एवं पहलू पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों को कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट पर्चियों की गणना का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस अवसर पर एआरओ 46-कपकोट प्रमोद कुमार, एआरओ 47-बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी काण्डा योगेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक के.एन.तिवारी, समन्वयक प्रशिक्षण डॉ0 उदय शंकर, नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं मतगणना कार्मिक उपस्थित थे।