Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

बागेश्वर पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 15-05-2019 को वादी दीवान सिंह थापा पुत्र स्व0 श्री पूरन सिंह थापा निवासी- ग्राम- नुमाइश्खेत, थाना/जिला- बागेश्वर के प्रार्थना पत्र जिसमें आमिर खान पुत्र मौ0 यासीन निवासी- नुमाइश्खेत, कोतवाली बागेश्वर द्वारा घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पत्नी को अश्लील इशारे करने के सम्बन्ध एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार पर कोतवाली बागेश्वर में एफ0आई0आर0 न0- 77/19 धारा- 452/354(ग)(घ) /294/504/506 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आमिर खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Advertisement