September 9, 2026

जीरो टॉलरेंस के नाम पर जनता को ठग रही सरकार

बागेश्वर ( आखरीआंख ) रायसभा सदस्य प्रदीप टटा ने कहा कि जीरो टॉलरेंस के नाम पर राय सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। तीन साल से राय का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। डबल इंजन का पूरी तरह धुआं निकल गया है। अब जनता झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वालों को अछी तरह समझ गई है। राय में कानून व्यवस्था भी पटरी से उतर चुकी है। गत दिनों टिहरी में जीतेंद्र दास की हत्या इसका जीता- जागता उदाहरण है। मौत के बाद भी सरकार ने एक सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त परिवार की आज तक सुध नहीं ली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान टटा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जितेंद्र दास के मामले में केंद्र ने तत्परता तो दिखाई, लेकिन राय सरकार इस मामले में मौन है। 27 अप्रैल को घटना हो गई थी। इसके बाद तीन मई तक मामला दर्ज नहीं हो पाया। चार मई को जब अखबारों में घटना प्रमुखता से छपी तब राय सरकार की नींद खुली, लेकिन पीडि़त परिवार के लिए अभी भी कोई घोषणा नहीं की है। उन्होंने प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य थम गए हैं। जो भी कार्य हो भी रहें हैं वे योजनाएं पूर्व सरकार की घोषणाएं हैं। आज देश का युवा बेरोजगारी की लाइन में खड़ा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी आदि मौजूद रहे।

You may have missed