March 11, 2026

मतगणना केंद्र में मोबाईल फोन वर्जित : डीएम रंजना

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना हेतु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में बनाये जा रहे मतगणना कक्ष की विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही समस्त तैयारियॉ सुनिश्चित की जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर व कपकोट विधानसभाओं के लिए बनाये गये मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के लिए लगार्इ जाने वाली टेबल आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित एआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना के कार्य को शान्ति पूर्वक एवं सहज ढंग से संचालित करने के लिए निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कर ली जाय। जिससे मतगणना दिवस के दिन किसी भी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नोडल अधिकारी बैरीकेटिंग को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयार किये गये लेआउट प्लान के अनुसार ही बैरीकेटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय जिसमें इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाय कि स्ट्रोग रूम से मतगणना कक्ष तक लाये जाने वाली र्इवीएम आदि मशीनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि बैरीकेटिंग की व्यवस्था इस प्रकार की जाय कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण सुगतापूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में तैनात होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें और उन्हें अनावश्यक व्यवधान का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप मतगणना केन्द्र में मोबाइल का प्रयोग पूर्णत: वर्जित है जिसका कढ़ार्इ से पालन सुनिश्चित किया जाय। इसके लिए निर्वाचन हेतु तैनात किये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों के मोबाइलों को जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। उन्होंने नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना केन्द्र में मीडिया कर्मियों द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल मीडिया सेंटर में ही किया जायेगा। उक्त के संबंध में समस्त तैयारियॉ समयानुरूप सुनिश्चित कर लिया जाय।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना दिवस के दिन पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैयार किये जाय तथा गहनता पूर्वक चैकिंग आदि करते हुए केवल अधिकृत व्यक्ति को ही मतगणना केन्द्र पर प्रवेश दिया जाय। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की तैनाती इस प्रकार किया जाय जिससे किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल रूप से निपटा जा सके और मतगणना को निष्पक्ष रूप से सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, एआरओ बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, सीओ महेश जोशी, नोडल अधिकारी लॉजस्टिक अरूण वडथ्वाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.सी.आर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।