मतगणना 8 बजे से होगी शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजनया ने वीसी में दिए निर्देश
बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना को सफलतापूर्वक एवं त्रृटि रहित सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने आज रिटर्निंग आफिसरों/ जिलाधिकारियों तथा मतगणना से जुड़े अधिकारियों को मतगणना हेतु की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में वी0सी0 के माध्यम से आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
वी0सी0 के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसरों से कहा कि 23 मर्इ, 2019 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 की होने वाली मतगणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश निर्गत किये गये है उन्हीं के अनुसार सभी व्यवस्थायें एवं तैयारियॉ सुनिश्चित कराते हुए मतगणना कार्य को त्रृटि रहित सम्पादित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि रैंडमार्इजेशन आदि गतिविधियों की वीडियोंग्राफी अनिवार्य रूप से की जाय। मतगणना प्रात: 08:00 बजे से शुरू की जायेगी जिसमें सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट एवं र्इ.टी.पी.बी.एस. की गणना की जायेगी तथा उसके पश्चात र्इवीएम मशीनों की मतों को गिनती शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में पोस्टल बैलेट की गिनती नहीं की जानी है उन जनपदों में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रात: 08:00 बजे से ही मतगणना का कार्य शुरू किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबन्धित किया गया है। मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी दशा में किसी भी कार्मिक द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर बनाये गये मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना का परिणाम सबसे पहले सुविधा एप्लीकेशन पर अपलोड किया जायेगा उसके बाद ही उस राउण्ड का एलाउंस किया जाय। उन्होंने मतगणना केन्द्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिये तथा उसके लिए जनरेटर आदि की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये। वी0सी0 के माध्यम से उन्होंने मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिये तथा मतगणना परिसर के 100 मीटर के दायरे में कोर्इ भी वाहन पार्क नहीं किया जाय तथा मतगणना स्थल पर बिना आर्इडी के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाय।
वी0सी0 के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोलय एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी बागेश्वर एवं कपकोट तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा वी0सी0 के माध्यम से जो भी दिशा निर्देश दिये गये है उन्ही के अनुसार मतगणना केन्द्र में सभी तैयारियॉ एवं व्यवस्थायें करना सनिश्चित करें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी दूरसंचार को मतगणना केन्द्र में संचार व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिये।
वी0सी0 में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक के.एन.तिवारी, नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश कुमार जागरिया, उप खण्ड अधिकारी दूरसंचार चन्द्र शेखर लोहनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.सी.आर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
