September 20, 2024

बैजनाथ पुलिस ने 24 घण्टों के भीतर मारपीट करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) वादी मनोज काण्डपाल निवासी- दुग बाजार बागेश्वर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार थाना- बैजनाथ के पास 05 लड़को द्वारा लाठी/डण्डों से उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के बारे में बताया गया। जिस आधार पर थाना बैजनाथ में एफ0आई0आर0 नंबर- 21/19, धारा-323/147/148/149/427/506 भा0द0वि0 बनाम विजय पाण्डेय व 04 अन्य में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार* अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु *थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में* पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा दिनांक: 02-06-2019 को दो अभियुक्त 1- संदीप डंगवाल पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी- कठायतबाड़ा, बागेश्वर 2- अजय पाण्डेय पुत्र श्री सुरेश चंद्र निवासी- कठायतबड़ा, बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया तथा दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम  में उ0नि0 निधि शर्मा उ0नि0 अविनाश मौर्य का0 ना0पु0 प्रदीप बजेली का0 ना0पु0 संतोष कुमार का0 ना0पु0 दीपक बिष्ट- का0 ना0पु0 जगदीश आर्या मौजूद रहे।