अल्मोड़ा पुलिस ने की तत्काल कार्यवाही शादी समारोह में फायर करने वाले युवक को चिन्हित कर किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) श्री भुवन चन्द्र उपाध्याय पुत्र केशव दत्त मैनेजर होटल भगवती पैलेस लिंक रोड अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में लिखित सूचना दी की दिनांक 31.05.2019 को होटल भगवती पैलेस में शादी समारोह में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायर करने की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0 22/19 धारा 336 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया. गया है। मामलें में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर कोतवाली पुलिस अल्मोड़ा द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.06.2019 को व0उ0नि0 श्री धीरेन्द्र पंत उ0नि0 गौरव जोशी उ0नि0 ओमप्रकाश नेगी उ0नि0 देवेन्द्र राणा की टीम द्वारा शादी समारोह में तमन्चे से फायर करने वाले व्यक्ति गौरव जोशी पुत्र कमलेश जोशी निवासी पाण्डेखोला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया है इस सम्बन्ध में श्री अरुण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया की दिनांक 31.05.2019 को नशे में गौरव जोशी द्वारा फायर किया गया। इस सूचना पर मेरे द्वारा मामले की जांच हेतु पुलिस की पांच टीमें गठित की गई तथा होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज व शादी समारोह की बनाई जा रही वीडियों की जांच के उपरान्त दुल्हे के दोस्त का भाई गौरव जोशी पुत्र कमलेश जोशी निवासी पाण्डेखोला अल्मोड़ा को फायर करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त गौरव जोशी ने अपने जुर्म को स्वीकार किया है तमन्चे को बरामद करने की कार्यवाही की जा रही है।
