Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

विकलांग और सीनियर सीटिजन के लिए नहीं है कोई सुविधा

रुद्रप्रयाग, ( आखरीआंख ) सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों की बढ़ती तादात के कारण बाॅयोमैट्रिक पंजीकरण केन्द्र पर भारी भीड़ लगी है। ऐसे में विकलंाग एवं सीनियर सीटिजन की अलग लाइन न होने के कारण उन्हंे धक्का मुक्की का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने वर्ष 2013 की आपदा से सीख लेेते हुए केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियांे की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बाॅयोमैट्रिक पंजीकरण आवश्यक कर दिया है, ताकि यात्री के बारे मंे भी प्रशासन को जानकारी हो सके। सोनप्रयाग में ने पंजीकरण केन्द्र बनाया गया है, मगर हर दिन यहां पर हजारों तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करवाते हैं, लेकिन तीर्थयात्रियों की अपेक्षा पंजीकरण केन्द्र न्यून होने के कारण तीर्थयात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं।
 प्रशासन द्वारा केन्द्र पर पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। भयंकर गर्मी में यात्री खड़े खड़े अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। दो या तीन घंटे बाद ही यात्रियों का नम्बर आ रह है। उड़ीसा से आये भुवन बताते हैं कि उनकी उम्र 70 से अधिक है वे दो घंटे से लाइन में खड़े रहे, जबकि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज का हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था। कई बार धक्का मुक्की के दौरान उनके हाथ को भी चोट आयी है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि यहां पर चार-पंाच पंजीकरण केन्द्र खुलवाने चाहिए, साथ ही विकलांग एवं सीनियर सिटिजन के लिए अलग लाइन लगवानी चाहिए। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों को जागरूक किया जाय कि वे पंजीकरण कहीं भी किसी भी कम्प्यूटर आॅनलाइन सेंटर से करवा सकते हैं। इससे यात्रियों के समय की भी बचत हो जायेगी।
Advertisement