राज्य में प्रथम स्थान पर रही बागेश्वर की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 01.06.2019 को उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से आये एण्टी ड्रग टास्क फोर्स की पुलिस लाईन देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड की सभी एण्टी ड्रग टास्क फोर्स टीमों के सम्बन्ध में समीक्षा के उपरान्त *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में गठित एण्टी ड्रग टास्क फोर्स बागेश्वर की टीम द्वारा मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु वर्ष 2019 में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत प्रदेश में की गई सर्वाधिक रिकवरी किया जाना पाया गया।* पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने हेतु जनपद में चलाये गये अभियानों के अन्तर्गत बागेश्वर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियाें, तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.01.2019 से 31.05.2019 तक एन0डी0पी0एस एक्ट के अन्तर्गत कुल-09 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जिसमें कुल-09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 15.435 किलोग्राम चरस की बरामदगी करायी गई। एण्टी ड्रग टास्क फोर्स की टीम द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम व अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में राज्य में प्रथम स्थान पर रहे जनपद बागेश्वर की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स की टीम को सराहनीय कार्यों के लिये पुलिस महानिदेश उत्तराखण्ड महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
एण्टी ड्रग टास्क फोर्स टीम का विवरणः
1- श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर (नोडल अधिकारी)।
2- श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर।
3- श्री नरेश चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट।
4- उ0नि0 श्री पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर
5- उ0नि0 श्री कृष्ण गिरी प्रभारी थानाध्यक्ष झिरौली।
6- हे0का0 सुजान सिंह थाना झिरौली।
7- का0 ना0पु0 महेंद्र सिंह एस0ओ0जी0 बागेश्वर।
8- का0 ना0पु0 देवेश पाण्डेय थाना झिरौली।
9- का0 ना0पु0 राजेन्द्र सिंह थाना झिरौली।
