September 25, 2026

जिलाधिकारी ने दी ईद उल फितर की मुबारकबाद

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने ‘र्इद-उल-फितर’ के मुबारक मौके पर जिले के सभी लोगों को हार्दिक बधार्इ और शुभकामनाएँ दी हैं। त्यौहार की पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदायों में मनाये जाने वाले त्यौहार हमें आपस में मिलजुल कर एक दूसरे की खुशियों को बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। ‘र्इद-उल-फितर’ का त्यौहार भी हम सबको प्यार-मुहब्बत, आपसी भार्इ-चारे तथा मदद की भावना का संदेश देता है। मुझे विश्वास है कि यह पर्व समाज में अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण कर समाज में समरसता और भार्इ-चारे की भावना को और मजबूत करेगा।