March 4, 2026

सल्ट पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) थाना सल्ट पुलिस द्वारा पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत संजय कुमार पुत्र भगत राम निवासी सुनियागढ़ी पो-कुदलेख स्यालदे को गिरफ्तार कर नाबालिक बालिका को बरामद किया है। इस सम्बन्ध में श्री विशन लाल थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया कि दिनांक 16.05.2019 को वादी द्वारा थाना सल्ट में मु0अ0सं018/19 धारा 365 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कराया जिसकी विवेचना उ0नि0 नेहा राणा द्वारा किये जाने पर अभियोग से सम्बन्धित गुमशुदा नाबालिक को दिनांक 04.06.2019 को बरामद किया गया है तथा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र भगत राम निवासी सुनियागढ़ी पो- कुदलेख तहसील स्यालदे अल्मोड़ा उम्र 20 को उ0नि0 नेहा राणा कानि0 नीरु लटवाल अनिल मनराल सूरज बोरा ने धारा 363/366क भादवि0 व 3/4 पोक्सो अधिनियम में संलिप्त होने पर  गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।