लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन में दी जाए हर सम्भव सहायता : डीएम
बागेश्वर ( आखरीआंख ) द पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी अंतर्गत नंदादेवी पर्वतारोहण अभियान पर गए पर्वतारोही दल कुल 8 व्यक्ति लापता हो गए थे,जिनकी खोजबीन हेतु भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नर्इ दिल्ली का 14 सदस्यों का दल दिनांक 11.06.2019 को जनपद बागेश्वर से रवाना हो गया है टीम को किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होने पर सहायता प्रदान किये जाने की रणनीति बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी रंजना राजगुरु द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक की गयी, जिसमें लापता पर्वतारोहियो की खोज बीन कार्य गए दल को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्कता होने पर सहायता दिए जाने के सम्बन्ध मैं विस्तारपूर्वक चर्चा की गर्इ। जिलाधिकारी द्वारा पिण्डरी ग्लेशियर के निकटवर्ती हैलीपैड खाती की पुन: जांच किये जाने व तैयार अवस्था मे रखे जाने के लिए अधिशासी अभियंता पी0डब्लू0डी0 कपकोट को निर्देश दिए गए है, ताकि किसी भी आपात कालीन स्थिति मैं हेलीपैड का उपयोग त्वरित गति के साथ किया जा सके, साथ ही मुख्य चिकित्सधिकारी द्वारा बताया गया कि खाती मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवस्थित है,जिलाधिकारी द्वारा पी0एच0सी0 खाती मैं डॉक्टर की टीम के साथ-साथ अन्य आवश्यक दवाइयों को रखे जाने एवं सी0एच0 सी0 कपकोट मैं भी पर्याप्त मात्रा मे दवार्इयों को रखे जाने तथा डॉक्टर्स को अलर्ट मैं रहने के निर्देश दिए गए है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल देहरादून द्वारा भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की मांग के क्रम मे टीम को प्रशिक्षित फार्मासिस्ट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिलाधिकारी द्वारा आवश्यकता के अनुसार फार्मासिस्ट की टीम को भी हार्इ एल्टीटîूड से सम्बंधित दवाइयों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सधिकारी को दिए गए है। एवं सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए 01 सैटेलाइट फोन फार्मासिस्ट की टीम को भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि टीम से साथ जिला प्रशासन का समन्वय बना रह सकें, इसके साथ सम्बन्धित क्षेत्र के पटवारी को 01 सेटेलाइट फोन व वायरलेस सेट उपलब्ध कराया जाएगा।इससे सूचनाओ का आदान प्रदान सुचारू रूप से हो सके।सम्बन्धित तहसील,थाना व। आपातकालीन केंद्र को अलर्ट मैं रहने के निर्देश दिए गए,साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र के पटवारी के माध्यम से उक्त क्षेत्र के स्थानीय व्यक्तियों की सूचीध्मोबाइल नो0 रखे जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी कपकोट को दिए गए है,जो उस क्षेत्र से भिज्ञ हो,तथा आवश्यकता पड़ने पर सम्पर्क किये जाने पर अपना सहयोग प्रदान कर सके, ऐसी सूची तैयार करने को कहा गया है।
बैठक मे पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, प्र0 उप जिलाधिकारी कपकोट योगेन्द्र सिंह,तहसीलदार मैनपाल सिंह ,मुख्य चिकित्साधिकारी जे0सी0मंडल ,अधिशासी अभियंता एस0के0पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल,थानाध्यक्ष कपकोट नरेश चौहान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
