March 14, 2026

बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत बैठकों का रोस्टर तय

बागेश्वर  ( आखरीआंख ) जनपद बागेश्वर में क्षेत्र पंचायतों की बैठकों की तिथियॉ निर्धारित की गयी है यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि उत्तराखण्ड़ पंचायत राज अधिनियम के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद बागेश्वर के तीनों विकास खण्डों की क्षेत्र पंचायत की बैठको में विकास खण्ड बागेश्वर में दिनांक 21 जून 2019, 19 सितम्बर 2019, 13 दिसम्बर 2019 एवं 06 मार्च 2020 को आयोजित की जायेंगी। इसी प्रकार विकास खण्ड कपकोट के क्षेत्र पंचायत की बैठक दिनांक 26 जून 2019, 21 सितम्बर 2019, 19 दिसम्बर 2019 तथा 14 मार्च 2020 को आयोजित की जायेंगी। और विकास खण्ड गरुड़ की क्षेत्र पंचायत की बैठक दिनांक 29 जून 2019, 27 सितम्बर 2019, 26 दिसम्बर 2019 तथा 20 मार्च 2020 की तिथियों में आयोजित की जायेगी।