March 12, 2026

शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  कल दिनांक 11.06.2019 को एक वाहन मैक्स संख्या UK-02-TA-0482 का चालक अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था। मौके पर *श्री महेश चंद्र जोशी क्षेत्राधिकारी बागेश्वर* की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा चालक को पकड़कर थाने लाया गया। चालक से पूछने पर अपना नाम ललित मोहन पाण्डे पुत्र श्री हीरा बल्लभ पाण्डे निवासी भीड़ी पो0- स्यालडोबा जिला बागेश्वर बताया, जो शराब पिये हुये प्रतीत हो रहा था। चालक का मेडीकल कराने पर चालक के शराब पीकर वाहन चलाये जाने की पुष्टि हुई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में मु0क्र0सं0- 88/19 धारा 279/336/427 IPC व 185/207 M.V.Act बनाम ललित मोहन पाण्डे उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अभियुक्त ललित मोहन पाण्डे उपरोक्त को आज दिनांक: 12-06-2019 को माननीय न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है ।