March 14, 2026

कांग्रेस नेताओं ने बैठक में लोकसभा चुनाव में हार के कारण तलाशे

देहरादून,  (  आखरीआंख ) लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज मंगलवार को गहन मंथन के लिए जुटे। मौका था राजधनी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा प्रदेश में पांच संसदीय सीटों पर हार के कारणों पर गहन मंथन रहा। साथ ही श्रीनगर व बाजपुर में नगर निकाय चुनाव, आने वाले विधानसभा उपचुनाव व पंचायत चुनाव की चुनौतियों पर भी चर्चा हो रही है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह व सह प्रदेश प्रभारी राजेष धर्मांणी की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस आने वाले समय में अपनी साख बचा पाएगी या नहीं, ये गंभीर सवाल अब पार्टी के सामने खड़ा है। दरअसल वर्ष 2014 के बाद 2019 में हुए आम चुनाव का मत प्रतिशत कांग्रेस के माथे पर बल डाल रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 34 फीसद मत मिले थे, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में मत घटकर 31.4 पफीसद रह गए हैं। पांच संसदीय सीटों के कुल 70 विधनसभा क्षेत्रों में महज पांच विधनसभा क्षेत्रों में ही पार्टी ने भाजपा पर बढ़त ली। इनमें चार विधनसभा क्षेत्रा हरिद्वार और एक विधनसभा क्षेत्रा टिहरी सीट के अंतर्गत है। मंगलवार को हो रही इस उच्च स्तरीय बैठक में लोकसभा चुनाव की हार पर मंथन और कारणों का चिन्हित करना प्राथमिकता के साथ एजेंडे में शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश की पांचों सीटों पर संसदीय क्षेत्रवार नतीजों पर मंथन हो रहा है। इसके अलावा आगे की चुनौती के लिए किस तरह तैयारी की जाए, यह भी चर्चा का अहम बिंदु है। साथ ही पार्टी कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव और प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा करेगी।  इस बैठक मंे कांग्रेस के पांचों संसदीय सीटों के टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के प्रत्याशी, 11 विधायक, पूर्व मंत्री व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशी और 26 जिला व शहर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया