Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

बागेश्वर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  कल  एक पीड़ित महिला द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर में आकर एक तहरीर दी गयी। जिसमें वादिनी के पड़ोसी गाँव के लड़के सौरभ जोशी पुत्र स्व0 श्री हरीश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम- बुरुसिया पो0- मोस्टगाँव थाना व जिला बागेश्वर द्वारा विगत पांच वर्षो से शादी का झॉसा देकर वादिनी की माता की अनुपस्थिति में घर में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। दी गई तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO. 92/19 धारा 376/420/452 IPC बनाम सौरभ जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी निवासी बुरूसिया पो0 मोस्टगांव जिला बागेश्वर पंजीकृत किया गया ।घटना की गंभीरता को देखते हुए *श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त को आज दिनांक- 19.06.2019 को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में . उ0नि0 मीना रावत कानि0 अशोक पंवार कानि0 नरेन्द्र गोस्वामी शामिल थे।

 

Advertisement