April 24, 2026

एस0ओ0जी0 व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 10.59 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक व एक युवती को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स अल्मोड़ा ने 10.59 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक व एक युवती को चीनाखान धारानौला से गिरफ्तार किया है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नव-युवाओं में नशाखोरी को रोकने हेतु जनपद में चलाये जा रहे आॅपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत दिनाॅक- 18.06.2019 को उ0नि0 पुनीता बलौदी, उ0नि0 अशोक काण्डपाल, म0 का0 साजिया अख्तर कोतवाली अल्मोड़ा व उ0नि0 बृजभूषण गुरूरानी, का0 हेमन्त कुमार एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर अमीर खान पुत्र असलम खान निवासी- नियाजगंज अल्मोडा के कब्जे से 7.28 ग्राम स्मैक व शैरेन सोनाली सिंह पुत्री सुनील सिंह निवासी- हीराडुॅगरी एनटीडी अल्मोड़ा के कब्जे से 3.31 ग्राम स्मैक कुल- 10.59 ग्राम स्मैक (कीमत-106000 रूपया) बरामद कर थाना कोतवाली अल्मोड़़ा में मु0अ0सं0 26/2019 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 के अंर्तगत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। श्री नीरज भाकुनी प्रभारी एसओजी ने बताया कि अमीर खान एवं शैरेन सोनाली सिंह की तलाशी श्री कमल राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक नगर अल्मोड़ा के समक्ष लिये जाने पर दोनों के कब्जे से कुल- 10.59 ग्राम स्मैक बरामद करने में पुलिस टीम को सफलता मिली है। ये दोनों पूर्व में भी स्मैक लाने व बेचने के मामले में प्रकाश आने के कारण एसओजी की नजर इन पर बनी थी। जनपद में आँपरेशन नया सवेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष-2019 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एनडीपीएस एक्ट में कुल-19 अभियोग पंजीकृत किये गये है जिसमें कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर निम्न बरामदगी करायी गई।
01. चरस. 4.930 किलोग्राम. कीमत- 4,93,000 रूपये
02. स्मैक. 15.94 ग्राम. कीमत- 1,59,500 रूपये
03. गांजा.505.995 किलोग्राम. कीमत.- 22,60,452 रूपये
04. अफीम.02 किलोग्राम.कीमत .10,00000 रूपये

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने किया पुस्तक मेले का शुभारम्भ

आज दिनाॅक- 19.06.2019 को आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में छात्रों हेतु आयोजित ज्ञान-विज्ञान से सम्बन्धित दो दिन तक चलने वाले पुस्तक मेले का शुभारम्भ श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व श्री सुनील जोशी प्रधानाचार्य द्वारा किया गया मेले के रिबन काटने के उपरान्त पुस्तक प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पुस्तक मेले का महत्व को समझाते हुए कहा कि मानव जीवन में पुस्तकों का बहुत महत्व है पुस्तक मानव के पग-पग के साथी हैं। जीवन में हमने कितना पढ़ा इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हमने क्या पढ़ा। बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में जीवनोपयोगी पुस्तकों को खरीदकर मेले की सार्थकता को पूर्ण करने में योगदान दिया। कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।