कपकोट पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गौरीकुंड से गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 17/07/2019 को थाना कपकोट में आवेदिका द्वारा स्वय के साथ छेडखानी करने तथा वादनी के भाई से मारपीट कर गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना कपकोट में मुकदमा FIR No-43/19 धारा 354/323/504/506 भा0द0वि0 बनाम रतन सिह पुत्र महेन्द्र सिह नि० फरसाली थाना कपकोट पंजीकृत किया गया। मामले की संवेनशीलता और गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा अथक मेहनत और प्रयासों से अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 25/07/19 को जनपद रुदप्रयाग के थाना क्षेत्र सोनप्रयाग की चौकी गौरीकुण्ड टैक्सी स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त रतन सिंह उपरोक्त आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मामले पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में .उ0नि0 हरीश चन्द्र जोशीकां0 130 हेम उपाध्यायका0 181 मोहन गिरी.का0 66 संदीप सिहं शामिल रहे।
