Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

एक दिन में 52 लाख डाक कांवडि़ए पहुंचे हरिद्वार 

हरिद्वार ( आखरीआंख ) मेले समाप्ति से एक दिन पहले सोमवार को 52 लाख से अधिक कांवडि़ए हरिद्वार पहुंचे और गंगा जल भर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। मंगलवार को जलाभिषेक के बाद हरिद्वार में कांवडिय़ों की संया कम हुयी । एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी के चलते अभी तक 3.80 करोड़ कांवडि़ए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। 17 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला मंगलवार को समाप्त हुआ। पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक कांवडि़ए हरिद्वार पहुंचे है। पिछले साल 3.70 करोड़ के करीब कांवडि़ए हरिद्वार आए थे। इस साल अभी तक 3.80 करोड़ पहुंच चुका है। अंतिम दिन आकड़ा चार करोड़ तक पहुंच सकता है। सोमवार को पुलिस के मुताबिक करीब 52 लाख कांवडि़ए हरिद्वार पहुंचे है। रविवार को 3.28 करेाड़ थे। सोमवार को 3.80 करोड़ हो गए।

Advertisement