October 18, 2024

कांडा पुलिस ने भांग की खेती की नष्ट

 

बागेश्वर । श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार* मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांकः 10-08-2019 को थाना काण्डा ए0डी0टी0एफ0 टीम द्वारा तहसील कांडा की टीम के साथ ग्राम- मड़गोपेश्वर में अवैध तरीके से उगाई जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया व ग्रामवासियों को नशे के दृष्प्रभावों से अवगत कराते हुए भविष्य में भांग की खेती न करने के सम्बन्ध में अपील की गयी।

*तहसील प्रशासन टीम में श्री मेन पाल सिंह तहसीलदार कांडा श्री दयाल चन्द्र मिश्रा नायब तहसीलदार कांडा व अन्य कर्मचारी व ए0डी0टी0एफ0 टीम में  श्री गोविन्द बल्लभ भट्ट थानाध्यक्ष काण्डा का0 ना0पु0 अशोक कुमार का0 ना0पु0 रमेश चम्याल रहेे।