Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कैलास मानसरोवर के 11वें यात्रा दल का हुआ स्वागत

 

पिथौरागढ़। पवित्र कैलास मानसरोवर यात्रा के बाद 11 वें दल के पिथौरागढ़ पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। सोरघाटी पहुंचकर यात्रियों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया।

रविवार को कैलास मानसरोवर यात्रा के 11 वें दल का पिथौरागढ़ टीआरएच पहुंचने पर स्वागत किया गया। दोपहर भोजन करने के बाद यात्री दल जागेश्वर को रवाना हुआ। एलओ सुधांशु पंत ने बताया कि इस यात्री दल में 16 रायों के 54 यात्री शामिल हैं। जिसमें 13 महिलाएं और 41 पुरुष हैं। दल में उत्तर प्रदेश से 11, राजस्थान से 7, गुजरात से 7 दिल्ली से 7 हरियाणा तथा कर्नाटक से 3,महाराष्ट्र से 5, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल से 2 और आंध्र प्रदेश,छत्तीसगढ़ झारखंड, केरल, पंजाब, तमिलनाडु,उत्तराखंड से एक-एक यात्री शामिल हैं। कुमंविनि आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

Advertisement