Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरतार किया है। जबकि मुय आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को एसपी सिटी रुद्रपुर देवेंद्र पींचा ने खुलासा करते हुए बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। बताया कि यह फैक्ट्री मुय आरोपी शुभम साना पुत्र समार साना के घर ही चल रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर शुभम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शुभम के भाई संजू साना और वहीं काम करने वाले संजीव बढ़ई उर्फ भोलू पुत्र गौर बढ़ई को गिरतार कर लिया है। एसपी सिटी रुद्रपुर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार मुय आरोपी शुभम साना की गिरतारी को लेकर संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement