Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कपकोट पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या कर फरार अभियुक्त को 24 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

 

 

बागेश्वर। दिनांकः 27-08-2019 को दान सिंह पुत्र लछम सिंह निवासी- महरूणा, सूपी, कपकोट, बागेश्वर के द्वारा थाना कपकोट में आकर बताया कि मेरी वृद्ध माॅ श्रीमती सरूली देवी उम्र- 76 वर्ष जो पुराने मकान में अकेली रहती थी। जिसे दिनांक- 27-08-2019 को मेरी पत्नी कमला देवी देखने गयी तो वो लेटी हुई थी, वहां पर काफी खून पढ़ा था व माॅ के कान, सिर पर घाव था। पत्नी की सूचना पर मैं और मेरे आस-पड़ोस के लोगों द्वारा देखा गया तो माॅ मर चुकी थी तथा आस-पास देखने पर माॅ का टिन का बक्सा जो कमरे में था वो गायब था। जिससे मुझे शक हुआ की किसी के द्वारा माॅ की हत्या कर बक्सा चोरी कर लिया गया है। हत्या का शक दुर्गा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह निवासी- महरूणा, सूपी, कपकोट पर होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए *श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर व श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर, श्री विवेक कुमार पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु द्वारा* घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। *पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर द्वारा* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। *पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की धरपकड़ हेतु घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्रों, जनपद क्षेत्रान्तर्गत अथक प्रयास किये गये व थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा सभी थाना/चौकियों को उक्त फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। *थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में* पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त को घिंगरानी तोक सरयू नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वृद्ध महिला के कमरे में पैंसे लूटने के लिए गया था व लूट करने के दौरान वृद्ध महिला नींद से जाग गयी थी। जिस पर पहचानने की डर से वृद्ध महिला की हत्या कर दी।* विवेचना में धारा- 394 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी व विवेचक *श्री खुशवन्त सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा* आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को आज दिनांकः 29-08-2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement