Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 354 ग्राम अवैध चरस के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांकः 29-08-2019 को *उ0नि0 श्री लोकेश रावत चौकी प्रभारी शामा द्वारा* पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर अल्टो वाहन संख्या- UK-02-TA-1907 की चैकिंग किये जाने पर वाहन में बैठे यात्री चन्दन सिंह टाकुली पुत्र श्री शेर सिंह निवासी- गोगिना थाना- कपकोट को 354 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 53/19 धारा- 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम चन्दन सिंह टाकुली पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक: 29-08-2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Advertisement