Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर आटोडोरियम निर्माण को मिले 74.70 लाख: दी

 

बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अवगत कराया है कि जनपद बागेश्वर के ऑडिटोरियम भवन निर्माण की येाजना को धरातलीय स्वरूप देने हेतु शासन से अंतिम किश्त के रूप में रूपये 74.70 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। उल्लेखनीय है कि जनपद बागेश्वर के एक मात्र ऑडिटोरियम के निर्माण का कार्य वर्ष 2010 में प्रारम्भ हुआ था। किन्तु 09 वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी जनपद का ऑडिटोरियम भवन धनराशि के अभाव के कारण अपने वास्तविक धरातलीय स्वरूप को प्राप्त नहीं कर पा रहा था। जिस पर जिलाधिकारी ने स्वयं संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करते हुए वर्ष 2014 से रूकी हुर्इ अंतिम किश्त रूपये 74.70 लाख की धनराशि को अवमुक्त कराना सुनिश्चित किया ताकि ऑडिटोरियम का अंतिम रूप में निर्माण कर योजना का अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 250 लोगों के बैठने की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु प्रयोग किये जाने वाली सभी सुविधायें एवं व्यवस्थायें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण से जहॉ एक ओर जनपद की सांस्कृतिक पहलूओं को बढावा मिलेगा वहीं ऑडिटोरियम का इस्तेमाल बहुउद्देशीय भवन के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम रानीखेत को निर्माण कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

Advertisement