March 10, 2026

स्वच्छता पखवाडा को डीएम ने दिखाई हरि झंडी

बागेश्रर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कूडे के स्रोत पर पृथक्कीकरण एवं जैविक कूडे का विकेन्द्रिकृत, प्लास्टिक कैरी बैंग मुक्त नगर निकाय संबधित विषयों पर मनाये जा रहें स्वच्छता पखवाडा के संदर्भ में गठित वार्डवार टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जनपद में दिनांक 01 सिंतबर से 14 सिंतबर, 2019 तक कूडे के स्रोत पर पृथक्कीकरण से संबंधित स्वच्छता पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कर स्वच्छता के प्रति लोंगो को जागरूक करते हुए कूडे का स्रोत पर पृथक्कीकरण करते हुए जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना है।जिलाधिकारी ने स्वच्छता पखवाडे की शुरूआत करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को स्वच्छता से संबंधित अपने, घरो व प्रतिष्ठान में गीले व सूखे कूडे को अलग-अलग रखने, सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करते हुए स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने एवं गंदगी न करने व न करने देने की शपथ दिलायी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता के संबंध में यह शपथ अन्य व्यक्तियों को दिलाते हुए स्वच्छता के लिए उन्हें प्रेरित एवं जागरूक किया जाय। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सभाषदो से अपील की कि वे भी व्यक्तिगत रूप से भी इस दिशा में प्रयास करें ताकि जनपद को स्वच्छ व सुन्दर बनाते हुए कूडे के स्रोत पर पृथक्कीकरण जैसी आदतों को अपनाने हेतु जनसामान्य को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने स्वच्छता के संबंध में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाडे के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जनप्रतिनिधियों, स्वंय सेवी संस्थाओं से यह भी अपील की कि वे बढ-चढ कर इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं उत्कृष्ट से उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा 02 अक्टूबर के दिन सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने कहा कि कूडे का सा्रेत पर पृथक्कीकरण हेतु यह आवश्यक है कि जन व्यवहार में परिवर्तन लाया जाय। जिसके लिए वृहद रूप से जनजागरूकता अभियान चलायें जाने की आवश्यकता हैं। जिसमें स्वच्छता चौपाल, नुक्कड नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विभन्न स्कूली बच्चों एवं स्वंय सेवको के माध्यम से जागरूकता रैलियों आदि का आयोजन कर इसमें अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि विद्यालय, कॉलेजों आदि मे गीले व सूखे कूडे का स्रोत पर पृथक्कीकरण एवं स्वच्छता विषयक शपथ भी दिलायी जाय। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु वार्डवार टीमों का गठन किया गया है जो प्रत्येक आवास, व्यावासिक प्रतिष्ठान से कूडे का स्रोत पर पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान जायेंगी। उन्होंने कहा कि वार्डवार गठित टीमों द्वारा स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया जायेगा जिसमें वार्ड के सभासदों, स्थानीय निवासियों, बुद्धिजीवियों एवं मीडिया कर्मियों आदि को आमंत्रित कर सोर्स सैग्रिगेशन हेतु उनके सुझाव आदि आमंत्रित करते हुए विस्तृत चर्चा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि कूडे के स्रोत पर पृथक्कीकरण से संबंधित 01 सिंतबर से 14 सिंतबर, 2019 तक स्वच्छता पखवाडे हेतु नगर पालिका बागेश्वर के 11 वार्डो व नगर पंचायत कपकोट के 7 वार्डो के लिए वार्डवार नोडल अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित वार्ड के सभाषदो एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के सदस्यों को सम्मिलित कर वार्डवार टीमों का गठन किया गया हैं ताकि स्वच्छता पखवाडे के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सकें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय शाह, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अधि0अधि0 नगर पालिका राजदेव जायसी, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शाह जागाती, नीमा दफौटी, बबीता पांडे, मुन्नी मेहरा, नीमा देवी सहित संबंधित वार्ड के सभाषद एवं नोडल अधिकारी समेत कर्मचारी मौजूद रहें।