प्रदीप टम्टा ने सोमेश्वर में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये
अल्मोड़ा। बौरारौ घाटी के आजादी के 58 वीर सैनानियों, शहीदों, दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरांगनाओं को जन प्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद स्मारक चनौदा में राय सभा सांसद प्रदीप टटा सहित स्कूली छात्रों और क्षेत्रीय जनता ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक स्थल चनौदा में स्कूली बचों ने शहीदों की कुर्बानी और देश भक्ति को याद करते हुए उनके प्रति नारे लगाए और दो मिनट का मौन रखकर आजादी के नायकों को स्मरण किया। इस मौके पर गांधी आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैनानियों की पत्नियों को शॉल ओढ़ाकर समानित करते हुए राय सभा सांसद प्रदीप टटा ने आजादी के आंदोलन में क्षेत्र के सेनानियों के योगदान को विस्मरणीय बताया। स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी कौशल्या जोशी, धनी बोरा मुन्नी देवी को समानित किया गया। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन अध्यक्ष महिपाल भाकुनी और संचालन बालम भाकुनी और ललित भाकुनी ने संयुक्त रूप से किया। शहीद दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, मंत्री प्रतिनिधि भुवन जोशी, डॉ प्रीति तिवारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, जिपं सदस्य बालम भाकुनी, मुन्ना बोरा, येष्ठ प्रमुख राजू कैड़ा, गांधी आश्रम के मंत्री सोबन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य कल्पना पाठक, प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा, डी डी बैष्णव, कमल सिंह भाकुनी, मोहन सिंह दोसाद, कृष्ण सिंह बिष्ट, ललित दोसाद, डॉ देवेन्द्र जोशी, लीला बोरा, चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, रमेश भाकुनी, प्रकाश भंडारी, सुरेन्द्र भाकुनी, मित्रा सिंह भाकुनी, उमेश महरा, बबलू अलमिया, अनिल भाकुनी, दीवान बोरा, पंकज जोशी, रवि मोहन बिष्ट, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
