Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

गंगोलीहाट में पानी के लिए हाहाकार  -पेयजल आपूर्ति बाधित होने से 10हजार की आबादी परेशान

पिथौरागढ़।  गंगोलीहाट में पानी के लिए हाहाकार मचा है। बावजूद इसके पंपिंग योजना के ट्रांसफार्मर में आई खराबी को चार दिन बाद भी ठीक नहीं किया जा सका। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से 10हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। हैंड पंपों में पानी के लिए लंबी लाइन लगाना लोगों की मजबूरी बन चुका है। गंगोलीहाट नगर व उसके आसपास के इलाके में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। 10हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाली शालीखेत पंपिंग योजना के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है। नगर के अलावा हाट, हनेरा, रावल गांव, कुंजनपुर, पुनौली, गेरुआ, लाली, खतेड़ा, खेतीगाढ़ा, भाटगांव, चूतरापानी, शांतिनगर, डोलिया में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। हैंडपंपों में पानी के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। रात में जागकर प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी भरना लोगों की मजबूरी बन चुका है। जल संस्थान की लचर कार्यशैली के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisement