Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर में फुटबॉल खिलाडिय़ों का स्वागत

बागेश्वर। अंडर 14 सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बागेश्वर के तीन खिलाडिय़ों ने प्रदेश की टीम से प्रतिभाग किया। दो से छह सितंबर तक खेली गई इस प्रतियोगिता में जिले के मनीष गडिय़ा, अभय मेहता, मानस कार्की ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के मैनेजर के रूप में भी बागेश्वर के फुटबॉल कोच नीरज पांडे रहे। यहां पहुंचने पर खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। कोच पांडे ने बताया हमीरपुर हिमाचल में यह प्रतियोगिता खेली गई थी। स्वागत करने वालों में सूरज जोशी, सुल्तान खान, दलीप मेहरा, महिपाल गडिय़ा, विजय रावत, ललित कनवाल, सुंदर रावत, खड़क दफौटी, दीपक गडिय़ा आदि शामिल रहे।
दिव्या दानू का राष्ट्रीय टीम में चयन- बागेश्वर। जिले के फुटबॉल खिलाड़ी अब हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। अंडर 14 में तीन खिलाड़ी प्रतिभाग करके लौटे ही थे कि नेशनल टीम में दिव्या दानू का चयन हो गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 16 सितंबर तक पाशीघाट अरुणाचल प्रदेश में खेली जाएगी। दिव्या डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। कोच पांडे ने बताया इसके अलावा गीतांजलि चौधरी का चयन उत्तराकाशी और राहुल दानू का हल्द्वानी स्पोर्ट्स हॉस्टिल के लिए हुआ है। दोनों जल्द जाएंगे।

You may have missed

Advertisement